जिले में पूर्ण उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवसमुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री ने फहराया राष्‍ट्रीय ध्‍वज


--
जिले में 77 वें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूर्ण गरिमा, उमंग, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मोहरी राय स्‍टेडियम अशोकनगर में आयोजित मुख्य समारोह में नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्‍ला ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। तत्‍पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि ने कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा के साथ परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का वाचन किया गया।
 समारोह में परेड कमाण्डर श्री शिवमंगल सिंह लोधी एवं टूआईसी. सूबेदार सुश्री आईना साहिबा के नेतृत्व में परेड की टुकड़ियां द्वारा भव्य एवं आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। परेड की टुकड़िया में विशेष सशस्‍त्र बल 26 वीं बटालियन, जिला पुलिस बल पुरूष,जिला पुलिस बल महिला,होमगार्ड, एनसीसी शासकीय नेहरू महाविद्यालय,शासकीय कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमि‍क विद्यालय गाइड दल, शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चत्‍तर माध्‍यमिक विद्यालय अशोकनगर का स्‍काउट दल, राव माधव उच्‍चत्‍तर माध्‍यमिक विद्यालय का स्‍काउट दल, ब्राईट माध्‍यमिक शाला का स्‍काउट दल, शौर्य दल,पुलिस बैंड का दिव्‍य घोष शामिल हुए। 
मुख्य अतिथि द्वारा परेड के सभी कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही रंगबिरंगे गुब्बारे खुले गगन में छोड़े गए। परेड की टुकड़ियों द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रपति जी की जय के नारे लगाए गए। समारोह में मुख्‍य अतिथि द्वारा लोकतंत्र सेनानी श्री कमल सिंह रघुवंशी एडवोकेट को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्‍मानित किया गया।
विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियां प्रदर्शित
गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्‍न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं को प्रदर्शित करती हुई झांकियां निकाली गई। वन विभाग द्वारा वन अस्तित्‍व का प्रदर्शन वन एव जन, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा आयुष्‍मान आरोग्‍यम टीकाकरण,कृषि विभाग द्वारा आत्‍मनिभ्रर कृषि,प्राकृतिक खेती,उद्यानिकी विभाग द्वारा संरक्षित खेती,शिक्षा विभाग द्वारा राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति,स्‍मार्ट क्‍लास, महिला एवं बाल उद्वहन सूक्ष्‍म सिंचाई विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, बाल विवाह मुक्‍त भारत,जलसंसाधन विभाग द्वारा मल्‍हारगढ़योजना,लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा हर घर नल से पेय जल,मध्‍यप्रदेश जल निगम राजघाट समूह द्वारा पर्याप्‍त पेयजल घर-घर नल से शुद्ध पेयजल का प्रदर्शन, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान धरती आबा,मध्‍यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत द्वारा लखपति दीदी योजना,नगरपालिका अशोकनगर द्वारा दीन दयाल वाटर हार्वेस्‍टर, जल ही जीवन है। हथकरघा एवं उद्योग विभाग द्वारा विश्‍व विख्‍यात चंदेरी की साड़ी,उद्यम क्रांति ,पशुपालन विभाग द्वारा छीर धारा,गौमाता,सामाजिक न्‍याय विभाग द्वारा नशा मुक्‍त भारत अभियान को प्रदर्शित करती हुई झांकियां निकाली गई। 
पीटी का हुआ प्रदर्शन
समारोह में विभिन्‍न स्‍कूलों के चयनित 600 छात्र-छात्राओं ने 16 मुद्राओं में सामूहिक आकर्षक पी.टी. प्रदर्शन कर अनुशासन को रेखांकित किया।
स्‍कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति
समारोह में विभिन्‍न स्‍कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति दी गई। सीएम राईज संदीपनी हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा हमारा देश हमारा संकल्‍प,लायन्‍स पब्लिक स्‍कूल द्वारा संकल्‍प से सिद्धि की ओर भारत,तारासदन स्‍कूल द्वारा भारतीय नारी भारत की शक्ति,शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय द्वारा आत्‍मनिर्भर विकसित भारत,ब्राईट मॉडल हायर सेकेण्‍डरी द्वारा भारत की एकता एवं महत्‍ता,शासकीय कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय द्वारा हमारी बेटियां आत्‍मनिर्भर थीम पर आधारित सां‍स्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां दी गई।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया पुरूस्कृत
   मुख्य अतिथि द्वारा जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर वर्दीधारी ग्रुप में एसएएफ 26वीं बटालियन को प्रथम,जिला पुलिस बल महिला को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल पुरूष को तृतीय पुरूस्‍कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार गैर वर्दी धारी में शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍च्‍तर माध्‍यमिक विद्यालय के गाईड दल को प्रथम,शासकीय नेहरू महाविद्यालय के एनसीसी कैडेड दल को द्वितीय तथा वर्धमान उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय के स्‍काउट दल को तृतीय पुरूस्‍कार प्रदान किया गया। 
झांकी में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने पर शिक्षा विभाग को प्रथम,लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी/जल निगम को द्वितीय तथा वन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को संयुक्‍त रूप से तृतीय पुरूस्‍कार प्रदान किया गया। 
सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में शासकीय उत्‍कृ‍ष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय को प्रथम,ब्राईट मॉडल हायर सेकेण्‍डरी को द्वितीय तथा तारासदन स्‍कूल को तृतीय स्‍थान प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने