कलेक्टर श्री साकेत मालवीय आज प्रातःकाल में करीला धाम पहुंचे

। करीला धाम पहुंचकर मां जानकी माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान आगामी रंगपंचमी पर करीला मेला की तैयारियों के संबंध में व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए करीला में फायर सेफ्टी हेतु मॉक ड्रिल की जाए। मंदिर परिसर में फायर एक्सटेंशन की व्यवस्था की। करीला मेला की ड्यूटी हेतु कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए। करीला मेला के लिए वीआईपी पहुंच मार्ग हेतु पीडब्ल्यूडी एवं आरईएस द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने