केंद्रीय मंत्री सिंधिया के जन्मदिन पर ग्राम खरैह में होगा संभाग स्तरीय क्रिकेट आयोजन



शिवपुरी–कोलारस अनुभाग क्षेत्र के ग्राम खरैह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ 1 जनवरी से होगा।आयोजन में संभाग की विभिन्न टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीण क्षेत्र सहित खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।टूर्नामेंट के आयोजक भाजपा नेता योगेंद्र रघुवंशी (बंटी) के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने