कबाड़ से कमाल: कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अनूठी पहल, अनुपयोगी एम्बुलेंस बनी ‘रेन-बसेरा’



कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने नवाचार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए अस्पताल परिसर में अनुपयोगी पड़ी एम्बुलेंस को ‘रेन-बसेरा’ में परिवर्तित कराया तथा फीता काटकर रेन-बसेरा का शुभारंभ किया।

इस अभिनव पहल से जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों को सर्दी के मौसम में बैठने एवं ठहरने की सुरक्षित सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें प्रतीक्षा के दौरान राहत मिलेगी।
कलेक्टर ने कहा कि इस प्रकार के नवाचारों से जहां एक ओर आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, वहीं दूसरी ओर अनुपयोगी सामग्री का सार्थक और बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित होता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने