राज्य कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुआ त्वरित समाधन्यवाद


 
स्थान अशोकनगर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, ब्लॉक ईसागढ़ की बैठक रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसागढ़ के बैठक कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ अशोकनगर के जिला मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट महासंघ मध्य प्रदेश श्री हरिसिंह रघुवंशी (हैरी) रहे, जबकि अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संघ अशोकनगर के जिला सचिव श्री विष्णु प्रसाद साहू ने की।

बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर अशोकनगर तहसील अध्यक्ष विजय रघुवंशी, नईसराय तहसील अध्यक्ष राजकुमार रघुवंशी एवं ईसागढ़ तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र लोधी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रांतीय बैठक दतिया को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर मौके पर ही समाधान कराया गया।

शासकीय माध्यमिक विद्यालय भेलमासा के प्रभारी चंद्रशेखर दिवाकर ने क्रमोन्नति के शेष एरियर एवं चतुर्थ वेतनमान की समस्या उठाई। वहीं रामसिंह रावत ने करमानती लगाए जाने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ आरती राय ने वेतन कम मिलने की शिकायत की, जबकि श्रीवास्तव ने ई-अटेंडेंस से जुड़ी समस्या रखी।

जिला महामंत्री हरिसिंह रघुवंशी ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। बैठक का संचालन कालूराम जाटव ने किया। अंत में ईसागढ़ तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र लोधी ने सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने