स्थान-अशोकनगर
अशोकनगर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ईसागढ़ श्री त्रिलोचन गौड़ के नेतृत्व में तहसील ईसागढ़ स्थित शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
तहसील ईसागढ़ के सर्वे क्रमांक 880/1/2, रकबा 1 हेक्टेयर भूमि, जिस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित है, उस भूमि पर अतिक्रमणकर्ताओं राजकुमार सेन एवं ख्यालीराम कुशवाह द्वारा लगभग 2000 वर्गफुट क्षेत्र में अतिक्रमण किया गया था। उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 50 लाख रुपये आंका गया है।
सोमवार को तहसीलदार ईसागढ़ श्री रोहित रघुवंशी, नायब तहसीलदार सुश्री ऋतु परमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ईसागढ़, पटवारी श्री संजीव शर्मा तथा नगर पालिका की टीम की उपस्थिति में अतिक्रमणयुक्त संरचनाओं को हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।