पवन कुमार लोधी जिला ब्यूरो ग्राम अमरोद में आज मुंगावली विधायक राव बृजेन्द्र सिंह के अनुज राव राजपाल सिंह के निवास पर दिव्य गीता स्वाध्याय सत्संग का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता के पंद्रहवें अध्याय पुरुषोत्तम योग का सामूहिक पाठ किया।
सत्संग के दौरान गीता प्रेमी बंधुओं ने गीता के श्लोकों एवं रामायण की दोहा-चौपाइयों के अनुसार अपने-अपने विचार व भाष्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन गीता माता की आरती के साथ हुआ।
कार्यक्रम में गीता स्वाध्याय समिति के कई पदाधिकारी व प्रमुख भक्त सम्मिलित हुए, जिनमें—प्रदेश अध्यक्ष वीरभान सिंह पिपरेसरा जिला अध्यक्ष जयमंडल सिंह (रिजौदा)प्रदेश महामंत्री नन्दलाल सिंह पिपरेसरा
प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह डोंगर संगठन मंत्री रविन्द्र सिंह रघुवंशी डंगौरा
जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह खानपुर जिला महामंत्री संदेश सिंह सहोदरी
भैयालाल दादा जी सहोदरी
जिला सचिव राजा सिंह
जिला सूचना मंत्री राकेश सिंह सूचना मंत्री कृष्णपाल सिंह जिला सचिव पंचम सिंह सहित अन्य अनेक ग्रामों के श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वैद्य गजाराम माहौर जी, परमाल जी, अभिनंदन जी, अभिराज अमरोद, पूर्व सरपंच परमाल सिंह पिपरेसरा, उधम कुशवाह, केशव दास (पांचपिपरी आश्रम मुंगावली), महिंद्र सिंह (जिला उपाध्यक्ष), राजधर सिंह, शौभाग्य सिंह, प्रद्युमन, हरि, राजन सिंह आदि भक्तों ने भी सहभागिता निभाई।
गौरतलब है कि ‘घर-घर गीता, गांव-गांव गीता, शहर-नगर गीता’ एवं ‘गीता पढ़ो—आगे बढ़ो’ के संकल्प के साथ गीता स्वाध्याय समिति पिछले 9 वर्षों से ग्राम रिजौदा बालाजी धाम मंदिर से प्रारंभ इस अभियान को लगातार विभिन्न ग्रामों व शहरों में निःशुल्क सत्संग के माध्यम से आगे बढ़ा रही है।