ईसागढ़- भारतीय नमो संघ में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं हैं। संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हेमंत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राहुल यादव तथा मध्यप्रदेश संगठन मंत्री भूपेंद्र चौहान की अनुशंसा पर अशोकनगर जिले के युवा पत्रकार एवं समाजसेवी अमित गोस्वामी को प्रदेश मीडिया प्रभारी, भारतीय नमो संघ नियुक्त किया गया है।
अमित गोस्वामी लम्बे समय से पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कई सामाजिक अभियानों, जनसेवा कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति से संगठन के मीडिया प्रबंधन और जनसंपर्क विभाग को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति के उपरांत अमित गोस्वामी ने कहा —
> “मैं संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ नमो संघ के विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करूँगा।”
प्रदेशभर के नमो संघ कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।