चंदेरी (अशोकनगर), 26 अक्टूबर।
भारतीय नमो संघ मध्यप्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को ऐतिहासिक नगरी चंदेरी में संगठनात्मक प्रवास एवं बुनकर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में बुनकर समुदाय, जनप्रतिनिधि और नमो संघ के कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं दिल्ली–मध्यप्रदेश प्रभारी हेमंत शर्मा रहे। मंच पर दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष राहुल यादव और प्रदेश संगठन मंत्री भूपेंद्र चौहान भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
समारोह में चंदेरी के पारंपरिक बुनकरों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से “चंदेरी हैंडलूम” को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
अपने संबोधन में हेमंत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को मजबूत बनाने में चंदेरी के बुनकरों की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय नमो संघ समाज के हर वर्ग को जोड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है।
दिल्ली उपाध्यक्ष विशाल भारद्वाज ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि नमो संघ सेवा, संस्कार और संगठन की भावना के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्यरत है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि आने वाले समय में नमो संघ प्रदेशभर में समाजसेवा और बुनकर उत्थान के लिए विशेष अभियान चलाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद अमित सोमानी, महेंद्र कोली (पार्षद एवं जिला संयोजक, भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ), अमित गोस्वामी (प्रदेश मीडिया प्रभारी, नमो संघ) और अभिषेक यादव (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा नमो संघ) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान बुनकरों की समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश संगठन मंत्री भूपेंद्र चौहान ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन, बुनकर सम्मान और सामूहिक फोटोग्राफी के दृश्य आकर्षण का केंद्र बने।