शिवपुरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शिवपुरी जिले के नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन कैंपों का संचालन 27 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।
इन कैंपों में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे तथा दस्तावेजों का सत्यापन, लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं शिकायतों का निराकरण भी किया जाएगा। साथ ही, योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र एवं इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के दौरान अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं और यदि उनके आवेदन या स्वीकृति से संबंधित कोई समस्या है, तो उसका निराकरण मौके पर ही कराएं।
प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाना तथा उन्हें समय पर आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाना है।
ZEE 24 | ZEE NEXT NEWS MEDIA
रिपोर्ट: शिवपुरी ब्यूरो