गोरा तालाब में हुआ श्रमदान, ग्रामीणों को जल संरक्षण का दिया संदेश



अशोकनगर, 23 मई 2026।
कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशन में अशोकनगर विकासखंड की नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गोरा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गोरा तालाब में सांकेतिक श्रमदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं ग्रामीणों को जल बचाने के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, तालाबों की स्वच्छता एवं वर्षा जल संचयन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने तालाब की साफ-सफाई कर श्रमदान में सहभागिता निभाई तथा जल संरचनाओं को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव, एडवोकेट राजेश शिवहरे, नवांकुर संस्था के श्री युगल सरकार, भागवत गीता स्वाध्याय समिति के अध्यक्ष श्री रामबली यादव, समिति अध्यक्ष श्री शिवराज सिंह रघुवंशी, सचिव श्री गोलु रघुवंशी सहित श्री राजकुमार रघुवंशी, श्री रामवीर सिंह रघुवंशी, श्री बारेलाल चौकीदार, श्री चंद्रप्रकाश रघुवंशी, श्री अनिकेत रघुवंशी, श्री कन्हैया राम कुशवाह, श्री पहलवान अहिरवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने