बीना से अवैध शराब मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार



अशोकनगर। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ईसागढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आबकारी एक्ट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिला सागर के बीना क्षेत्र से पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी चंदेरी महेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना ईसागढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, 6 मई 2026 को ईसागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 70 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बरामद की थी। मामले में आरोपी कुक्के उर्फ हाकिम सिंह सिख निवासी ग्राम डेंगा थाना ईसागढ़ घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश करते हुए उसे बीना, जिला सागर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मीना रघुवंशी, सउनि अभिजीत सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार, यशपाल, प्रद्युम्न रावत, जगदीश यादव, आरक्षक हेमंत मिश्रा एवं चालक आरक्षक अर्जुन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने