अशोकनगर कलेक्टर साइकिल से पहुंचे कलेक्ट्रेट, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



अशोकनगर। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री साकेत मालवीय गुरुवार को साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि साइकिल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि यदि लोग छोटी दूरी के लिए वाहनों के स्थान पर साइकिल का उपयोग करें, तो पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक साइकिल उपयोग को अपनाएं। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण एवं फिट जीवनशैली के आह्वान के अनुरूप की गई।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कलेक्टर की पहल की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने