सतनबाड़ा क्षेत्र में बिजली विभाग के तार चोरी कर होटल पर बेचने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान करीब 10 लाख रुपये के तार बरामद किए गए। एई आशुतोष सिंह की सतर्कता से आरोपी को पकड़वाया गया।
प्रारंभिक जांच में विभाग के ही कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। मामला सतनबाड़ा पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।