अशोकनगर, 29 अप्रैल। जिले में आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लाठी-डंडा, फरसा और तलवार से हमला कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल को गौरव यादव की शिकायत पर सुमित रजक, आदित्य शाक्य, पंकज रजक, उमेश कोरी, दिलीप शाक्य सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सुमित रजक ने भी गौरव यादव व अन्य के खिलाफ जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज कराया, जिसमें एससी/एसटी एक्ट भी जोड़ा गया।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 28 अप्रैल को संजीव यादव और सौरभ कोरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डंडे जब्त किए। वहीं 29 अप्रैल को सुमित रजक और उमेश कोरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।