शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में 300 बीघा में खड़ी पराली जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान



शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण आग की घटना सामने आई। गिंदौरा गांव में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग तेज हवा के कारण तेजी से फैलते हुए इंदार और भाद्ररा गांव तक पहुंच गई। खेतों से उठती लपटें और धुएं को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टरों की मदद से खेतों की जुताई कर फायर लाइन बनाई, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका। इस दौरान रन्नौद नगर परिषद और बदरवास नगर परिषद की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, तब तक करीब 300 बीघा में खड़ी पराली जलकर राख हो चुकी थी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने