गुना अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, रूठियाई में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त



गुना। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा शिकायतों के आधार पर निगरानी बढ़ाते हुए लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में रूठियाई क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से एम सैंड और गिट्टी भरते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को मौके पर जब्त कर थाना/चौकी रूठियाई में खड़ा कराया गया है तथा उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी सचिन वर्मा, प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती सहित विभागीय अमला मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने