शिवपुरी-केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के संभावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा पिछोर, भौंती एवं शिवपुरी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण किया।
भारत सरकार के केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के पिछोर एवं भौती कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सबसे पहले पिछोर में नवीन तहसील कार्यालय के भवन का निरीक्षण करते हुए कुछ कमियों को देखते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए, इसके साथ-साथ उन्होंने पिछोर के हृदय स्थल मोती सागर तालाब एवं किले का निरीक्षण किया जहां विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा पिछोर किले को एक दार्शनिक, पर्यटन स्थल के रूप में देखना चाहते है इसके लिये वह शासन स्तर पर पर्यटन मंत्री से स्वीकृती भी ले चुके है, इसके साथ ही मोती सागर तालाब को देखा, जहां उपस्थित लोगों ने शिकायत की कि तालाब की साफ सफाई होनी चाहिए, जिस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, एसडीएम पिछोर ममता शाक्य, अतिरिक्त सीईओ एन.एस.नरवरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
*भौंती में लिया जनसुनवाई स्थल का जायजा*
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ भौंती में होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम हेतु स्थल का चयन किया। सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंती का निरीक्षण किया गया। किन्तु पर्याप्त जगह न होने की वजह से उसके स्थान पर काईट ग्लोबल स्कूल भौंती के प्रांगण का चयन किया गया। कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित स्थल पर कूलर, टेंट, विद्युत एवं आमजन की बैठक व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।
*सीएम राईज स्कूल एवं यूआईटी कॉलेज का किया निरीक्षण*
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा पिछोर से प्रस्थान कर शिवपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने जनसुनवाई के लिए प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था कोटा के प्रांगण का चयन किया। इसके साथ मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के पीछे स्थित सांदीपनि शासकीय उ.मा.विद्यालय शिवपुरी (सीएम राईज स्कूल) का निरीक्षण किया। उक्त विद्यालय का केन्द्रीय मंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही सतनवाड़ा स्थित यूआईटी आरजीपीवी इंजीनियरिंग कॉलेज शिवपुरी का भी निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री द्वारा संबंधित कॉलेज में छात्र-छात्राओं से चर्चा की जाएगी। कॉलेज में सभा स्थल के लिए लैब, ओडिटोरियम, सुभालय सभागार को देखा गया। साथ ही तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा निर्मित सीओई लैब का निरीक्षण कर डारेक्टर डॉ.श्रीकृष्ण धाकड़ से आवश्यक चर्चा की