मध्यप्रदेश के गुना जिले की गादेर घाटी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। HP गैस से भरा एक टैंकर कंटेनर से टकराने के बाद चलते-चलते गैस लीक होने लगा। समय रहते पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से स्थिति पर काबू पा लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
सूत्रों के अनुसार HP Gas से भरा टैंकर गुना के विजयपुर क्षेत्र से वाराणसी की ओर जा रहा था। गादेर घाटी इलाके में एक कंटेनर से टकराने के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित किया और यातायात को नियंत्रित किया। साथ ही आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई और संबंधित विभागों को भी तुरंत सूचना दी गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।