महुअन गांव में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि

अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia रविवार को तहसील ईसागढ़ के ग्राम महुअन पहुंचे, जहां उन्होंने चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय Rao Rajkumar Singh Yadav के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि स्वर्गीय राव राजकुमार सिंह यादव जैसे व्यक्तित्व के बारे में भूतकाल में चर्चा करना अत्यंत कठिन है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन नियम, सिद्धांत और मूल्यों के आधार पर जिया। साथ ही परिवार की परंपराओं का निर्वहन करते हुए जनसेवा को अपना ध्येय बनाया।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय यादव ने हमेशा सत्य के मार्ग पर चलकर जनता की सेवा की और समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने