ग्राम पंचायत कर्र में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, रोजगार सहायक की सेवा समाप्त, सरपंच पर भी गाज

 
मुंगावली (अशोकनगर)। ग्राम पंचायत कर्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन ने जनपद पंचायत मुंगावली से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है।

जांच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन ग्राम रोजगार सहायक इमरान खान (हाल ग्राम पंचायत तमाशा) की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

वहीं, ग्राम पंचायत कर्र की सरपंच श्रीमती जम्बुल निशा खान के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उनके विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 के तहत पद से पृथक किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इसके साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस संबंध में जनपद पंचायत मुंगावली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

 प्रशासन का संदेश साफ है—भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने