अशोकनगर: कलेक्टर साकेत मालवीय ने शुक्रवार को जय बाबा इंडेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने एजेंसी संचालक को निर्देशित किया कि सभी गैस कनेक्शनधारियों को उनके घर पर ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एजेंसी के गोदाम से उपभोक्ताओं को सीधे सिलेंडर वितरण नहीं किया जाए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने एजेंसी कार्यालय के बाहर अतिरिक्त संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ता बुकिंग और डिलीवरी से संबंधित जानकारी के लिए आसानी से संपर्क कर सकें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने