आस्था के केंद्र करीला मेला पर श्रद्धालुओं को मिले सभी आवश्यक सुविधाए ंकलेक्टर ने करीला धाम पहुंचकर मेला तैयारियों का लिया जायजा

अशोकनगर, 28 फरवरी 2026। अशोकनगर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां जानकी माता मंदिर करीला धाम में रंगपंचमी के अवसर पर 7 मार्च से 9 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

शनिवार को कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने करीला धाम पहुंचकर मेला व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मां जानकी माता के दर्शन कर मेले के सफल आयोजन की प्रार्थना की तथा मंदिर परिसर में नवनिर्मित सीढ़ियों का विधिवत शुभारंभ भी किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मेला परिसर का भ्रमण कर चल रही तैयारियों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, सुगम आवागमन, स्वास्थ्य सेवाएं, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे वे सहजता से दर्शन लाभ प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, एसडीएम श्री इसरार खान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने