अशोकनगर करीला मेला हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

मां जानकी मंदिर करीला धाम में रंगपंचमी मेला 7 मार्च से 9 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले के सुचारू संचालन और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा मेला परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री साकेत मालवीय ने बताया कि मेले की अवधि के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा आमजन से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी के रूप में श्री अनीश धाकड़, नायब तहसीलदार मुंगावली तथा श्री आलोक इटोरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुंगावली को नियुक्त किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। इसके संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर

मेले के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए नागरिक निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
9243125218, 9243130964, 9243128468, 9243121935, 9243121906 तथा 9243118658।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने