अशोकनगर जिले के चंदेरी में लोधी राजपूत समाज का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह संपन्न



चंदेरी/अशोकनगर। चंदेरी स्थित गुरु कृपा मैरिज गार्डन में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा, जिला अशोकनगर द्वारा तहसील स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री माननीय लोधी भैया साहब, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत तथा पूर्व विधायक बबीना कृष्णपाल राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया ने की।

इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक साहब सिंह राजपूत, क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवत सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री गंधर्भ सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख ललितपुर कल्याण सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष ललित लोधी, जिलाध्यक्ष झांसी मनोहर सिंह राजपूत, ललितपुर जिला संरक्षक सीताराम नरवरिया, प्रदेश युवा अध्यक्ष दुष्यंत सिंह, प्रदेश महिला अध्यक्ष नीतू जी, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह एवं सुनील लोधी, प्रदेश महामंत्री डॉ. हरिनारायण पटेल, ललितपुर जिला अध्यक्ष एडवोकेट भरत सिंह राजपूत, शिवपुरी जिला अध्यक्ष अमन लोधी, अशोकनगर जिला अध्यक्ष अखिलेश लोधी, जिला युवा अध्यक्ष रविंद्र नरवरिया, मीडिया प्रभारी राजेश (पत्रकार), तहसील अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, ईसागढ़ अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल सहित जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने आपसी सौहार्द के साथ फूलों से होली खेलकर संगठनात्मक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम की सफलता पर कार्यकारिणी संरक्षक मेहरबान सिंह लोधी, बाबूलाल लोधी (छतरपुर), दुष्यंत पढरिया (ईसागढ़), महाराज सिंह लोधी, जिला महामंत्री रामकुमार लोधी, जिला संगठन मंत्री भोगीराम, चंद्रभान सिंह लोधी (मनहटी), गोधन सिंह लोधी (परकना) सहित समस्त वरिष्ठजनों और युवा साथियों का आभार व्यक्त किया गया।

निवेदक:
अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा, जिला अशोकनगर (म.प्र.)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने