अशोकनगर, 28 फरवरी 2026। राकेश शुक्ला, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री, शनिवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की तहसील नईसराय अंतर्गत ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हितानंद शर्मा की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती जनकदुलारी शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला ने दिवंगत श्रीमती शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ज्ञात हो कि स्व. श्रीमती जनकदुलारी शर्मा का निधन मंगलवार को भोपाल में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार पैतृक ग्राम मढ़ी महिदपुर, तहसील नईसराय, जिला अशोकनगर में किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।