सट्टा कारोबार पर बहादुरपुर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार12 मोटरसाइकिल समेत लगभग 5 लाख रुपये का मशरूका जब्त

अशोकनगर, 01 मार्च।
जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादुरपुर पुलिस को सट्टा कारोबार के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी, सट्टा पर्चियां और 12 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी मुंगावली सनम बी. खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहादुरपुर डॉ. नीलम सिंह यादव ने टीम के साथ ग्राम इकोदिया हार में दबिश दी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सट्टा संचालित किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कुछ लोग एकत्रित मिले। घेराबंदी करते ही 8-10 लोग भाग निकले, जबकि दो व्यक्तियों को सट्टा पर्ची काटते हुए पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवनारायण (58) निवासी इकोदिया तथा झलकन (40) निवासी बरखेड़ा जमाल शामिल हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1280 रुपये नगद, सट्टा अंक लिखी पर्चियां, 10 कोरे सट्टा कट्टे, एक प्रिंटेड सट्टा रजिस्टर और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही मौके से 12 मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने