शिवपुरी में जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 20 मार्च 2026 को एक वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं निःशुल्क उपचार किया जाएगा।
प्रमुख विशेषज्ञ चिकित्सक:
डॉ. जी.डी. सिंघल – न्यूरो सर्जरी
डॉ. शैलेंद्र भदौरिया – कार्डियोलॉजिस्ट
डॉ. समीेक भट्टाचार्य – प्लास्टिक सर्जरी
डॉ. आकांक्षा अग्रवाल – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
डॉ. राजेश्री जैन – स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ. नीरज जैन – स्पाइन एवं पेन स्पेशलिस्ट
डॉ. एम.डी. रे – ऑन्कोलॉजी
डॉ. राजा तिवारी – प्लास्टिक सर्जरी
डॉ. शैलेश जैन – न्यूरो सर्जरी
डॉ. निपुण बंसल – यूरोलॉजी
डॉ. कुलदीप मलिक – ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट
डॉ. आशीष संचन – जीआई सर्जरी
डॉ. राजेंद्र कुमार – रेडिएशन ऑन्कोलॉजी
डॉ. पारस सतादेवे – हीमेटो-ऑन्कोलॉजी
डॉ. अमन एलहबादी – बाल रोग विशेषज्ञ
डॉ. डोना जोसेफ – ऑन्कोलॉजी
डॉ. ईश्वर सिंह – ईएनटी
इसके अलावा अन्य विशेषज्ञ, सपोर्ट स्टाफ एवं योग थेरेपिस्ट भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
आमजन से अपील:
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाएं।