पटेरा विकासखंड के सेक्टर कुम्हारी अंतर्गत ग्राम कुम्हारी में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत एक जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केशव मिलन समग्र कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रामसागर तिवारी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम विकास एवं प्रस्फुटन समिति सहित विभिन्न सक्रिय समितियों के सदस्य भी शामिल हुए।
इस अवसर पर विगत दो वर्षों में शासन द्वारा कराए गए विकास कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से संकल्प से समाधान योजना के अंतर्गत हितग्राहियों से आवेदन भी लिए गए।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री हरीश पांडे, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि श्री खेलन यादव सहित श्री जगदीश पडिया, मुकेश जैन, राकेश पांडे, सदाशिव साहिल तिवारी, सचिन नामदेव, पारस दुबे, ऋषि उमंग विश्वकर्मा एवं जगदीश यादव की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा समाज परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों, अतिथियों, संस्था सदस्यों एवं पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों में पवन राय, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, रूप सिंह लोधी, सूरत सिंह लोधी, श्रीमती तेज कुमारी लोधी एवं तनुजा नामदेव शामिल रहीं। साथ ही स्वच्छता कर्मी मीणा वाल्मीकि, द्रोपती वाल्मीकि एवं राजकुमार वाल्मीकि को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष श्री रामसागर तिवारी ने उपस्थित मातृशक्ति एवं समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को ग्राम-ग्राम तक पहुँचाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।