जिला प्रशासन अशोकनगर द्वारा निरंतर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में आज रविवार को तहसील अशोकनगर के ग्राम बरखेड़ी स्थित शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का चालू बाजार मूल्य लगभग 4 करोड रूपये है।
कार्यवाही के दौरान न्यायालय तहसीलदार तहसील अशोकनगर के प्रकरण क्रमांक 0066/31 68/2025 26 आदेश 19 दिसंबर 2025 से ग्राम बरखेडी के सर्वे क्रमांक 233/1 रकबा 0.012 हे0 शासकीय भूमि पर से अतिक्रामक सुखवीरसिह पुत्र हरिसिंह एवं प्रकरण क्रमांक 0067/3-68/2025-26 आदेश 19 दिसंबर 2025 से ग्राम बरखेडी के सर्वे क्रमांक 226 में से रकबा 0.015 भाग पर शासकीय भूमि से अतिक्रामक मेहरवानसिह पुत्र सुल्तानसिह का अवैध निर्माण मौके पर से हटाया गया।