बदरवास स्टेशन पर उज्जैनी,योगनगरी ऋषिकेश और बांद्रा एक्सप्रेस का हो स्टॉपेज,की मांग को लिखा पत्र


गाड़ियों के स्टॉपेज सहित यात्री सुविधाएं बढ़ाने हेतु रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने भेजे मांगपत्र

शिवपुरी-बदरवास नगर के रेलवे स्टेशन पर कई वर्षों से उज्जैनी एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस,बांद्रा एक्सप्रेस सहित अन्य लंबी दूरी की गाड़ियों के स्टॉपेज की मांग की जा रही है लेकिन लगातार मांग के बावजूद अभी तक इन गाड़ियों का ठहराव बदरवास स्टेशन पर नहीं किया गया है जिससे इन ट्रेनों का लाभ बदरवास क्षेत्र के यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने केंद्रीय संचार मंत्री, केंद्रीय रेल मंत्री,अध्यक्ष रेलवे बोर्ड,जीएम,डीआरएम को मांगपत्र भेजकर बदरवास स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के स्टॉपेज करने सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।
जानकारी देते हुए रेलवे सुविधा संघर्ष समिति के गोविन्द अवस्थी ने बताया कि बदरवास रेलवे स्टेशन पर इंदौर–ऋषिकेश एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस,झांसी–बांद्रा एक्सप्रेस,अमृतसर एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग समिति द्वारा कई वर्षों से लगातार की जा रही।उज्जैनी एक्सप्रेस,योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस के स्टॉपेज से धार्मिक स्थल हरिद्वार,ऋषिकेश,उज्जैन,मथुरा सहित राजधानी दिल्ली जाने की सुविधा होगी साथ ही मुंबई,अमृतसर,बैंगलोर दक्षिण भारत जाने के लिए झांसी–बांद्रा एक्सप्रेस, अमृतसर–इंदौर एक्सप्रेस एवं ग्वालियर बंगलौर एक्सप्रेस का स्टॉपेज बदरवास स्टेशन पर बहुत आवश्यक है क्योंकि इन स्थानों के लिए धार्मिक यात्रा के साथ साथ लोगों का चिकित्सा, व्यापार,नौकरी,शिक्षा हेतु आना जाना लगातार बना रहता है। इन गाड़ियों के स्टॉपेज न होने से बदरवास क्षेत्र के यात्रियों को इनमें बैठने के लिए पचास किलोमीटर दूर शिवपुरी,गुना जाना पड़ता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने