शासकीय भूमि से रास्ता दिलाने की मांग, किसान ने कलेक्टर को दिया आवेदन

अशोकनगर। ग्राम पचलाना के किसान कप्तान सिंह लोधी ने अपनी कृषि भूमि तक आवागमन के लिए रास्ता उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया है।

किसान द्वारा प्रस्तुत आवेदन में उल्लेख किया गया है कि उसकी कृषि भूमि सर्वे क्रमांक 485/2, रकबा 2.5 बीघा ग्राम पचलाना में स्थित है। भूमि तक जाने के लिए पूर्व से शासकीय भूमि में मार्ग मौजूद था, परंतु गांव के परमाल सिंह द्वारा उस रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते खेत तक पहुंचना कठिन हो गया है।

किसान कप्तान सिंह ने बताया कि खेत तक जाने का यह मार्ग वर्षों से उपयोग में लिया जा रहा था, लेकिन अब रास्ता अवरुद्ध होने से खेती कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर शासकीय भूमि में से रास्ता खुलवाने की मांग की है।

किसान ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्या पर ध्यान देते हुए उचित समाधान प्रदान करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने