बहुत जल्द आ सकती है भाजपा जिला कार्यकारिणी की सूची-खंडेलवाल



शिवपुरी-मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी हर की जिला कार्यकारिणियां अधिकांश हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रदेशध्यक्ष जिलों में घोषित हो चुकी हैं। लेकिन शिवपुरी जिले की कार्यकारिणी का इंतजार अब तक बना हुआ है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में व बेचैनी देखी जा रही है। भोपाल में ना दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान बर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संकेत दिए हैं कि एक-दो दिन मे,कार्यकारिणी शिवपुरी जिले घोषित हो जाएगी।

भाजपा ने करीब एक साल पहले जसवंत जाटव को शिवपुरी का जिलाध्यक्ष घोषित किया था। लेकिन वे अब तक अपनी टीम नहीं बना पाए। ऐसे में जिला अध्यक्ष को पुरानी कार्यकारिणी के साथ ही संगठन का कामकाज संभालना पड़ रहा है। नई कार्यकारिणी को लेकर पुराने पदाधिकारियों के साथ-साथ नए कार्यकर्ता भी उम्मीद लगाए बैठे हैं। हैं पुराने कार्यकर्ता यह जानना चाहते कि उन्हें फिर मौका मिलेगा या नहीं। वहीं, नए कार्यकर्ता संगठन में जिम्मेदारी मिलने की आस में हैं। कार्यकारिणी की घोषणा न होने से संगठन के भीतर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

शिवपुरी जिले की कार्यकारिणी भी जल्द घोषित कर दी जाएगी।' वहीं, पद न मिलने की शिकायतों पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हर कार्यकर्ता को हर बार पद मिलना संभव नहीं है। जिन्हें अवसर मिला है, उन्हें और सक्रिय होकर काम करना होगा। बाकी कार्यकर्ताओं को भविष्य का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा में किसी तरह की गुटबाजी नहीं होती और संगठन पूरी मजबूती से काम करता है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने