कार्यक्रम में नवांकुर संस्था रघुकुल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विपिन रघुवंशी उपस्थित रहे। साथ ही सेक्टर की विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण में ग्राम विकास, सामुदायिक सहभागिता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता से संबंधित जानकारियाँ दी गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर समितियों की कार्यक्षमता को मजबूत करना तथा विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना रहा। प्रशिक्षण को प्रतिभागियों ने उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।