सड़क पर पानी डालकर झाडू लगाती निकली सिख महिलाएं,गुरुनानक जयंती पर नगर कीर्तन


अशोकनगर-बुधवार को गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर के गुरुद्वारे से एक भव्य नगर कीर्तन निकला, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस वर्ष नगर कीर्तन में गुरु इतिहास महिला कबिश्री द्वारा सुनाया गया। इस नगर कीर्तन का एक प्रमुख संदेश स्वच्छता भी रहा। शोभायात्रा के दौरान, आगे-आगे चल रहे महिला व पुरुषों ने पानी के टैंकर से सड़क की सफाई की। महिला और पुरुष दोनों इस सफाई अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हुए थे। नगर कीर्तन में शामिल लोगों पर फूलों की वर्षा की गई। इसके साथ ही, शोभायात्रा के गुजरने के बाद सड़क पर बिखरे फूलों और अन्य कचरे को उठाने के लिए पीछे एक विशेष टोली चल रही थी। इस टोली ने झाड़ू की सहायता से पूरी सड़क को साफ किया और एकत्रित कचरे को साथ चल रहे वाहन में डाला। जयंती के अवसर पर सुबह 8 बजे अखंड पाठ साहब का समापन हुआ। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक खुले पंडाल में दीवान सजाया गया। रात में 8 बजे से 1 बजे तक एक और दीवान सजेगा, जिसमें विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरुद्वारे में पहले ही लंगर शुरू हो चुका है, जहाँ शहर भर से श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने आ रहें है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने