मुस्कान अभियान अंतर्गत चन्देरी पुलिस द्वारा अपहर्ता को दस्तयाब करने में मिली सफलता।


अशोकनगर - पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक गुम बालक/बालिकाओं की पतारसी हेतु ’’मुस्कान अभियान’’ संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को मुस्कान अभियान के तहत गुम बालक/ बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु मुहिम चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। इसी क्रम में थाना चन्देरी में अपराध क्रमांक 474/2025 धारा 137 (2) बीएनएस में अपहृता नाबालिक बालिका को शनिवार को राजस्थान के जयपुर जिले के चोमू तहसील से दस्तयाब किया गया। 

 *सराहनीय भूमिका* 

  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदेरी निरीक्षक मनीष सिंह जादौन, उप निरीक्षक नीलम सिंह यादव, आरक्षक योगेंद्र सिंह रघुवंशी, आरक्षक आनंद सिंह राजपूत, महिला आरक्षक चंद यादव, साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता आरक्षक प्रशांत भदोरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने