अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.एन सिंह द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के संबंध में जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस कक्ष में आयोजित की गई। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिये शुद्ध मतदाता सूची के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस कार्य में सभी राजनैतिक दलों के सहयोग किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 नवंबर से बी.एल.ओं द्वारा घर-घर जाकर मतदताओं को गणना पत्रक प्रदान किये जा रहे है। साथ ही यह कार्य 4 दिसबर तक घर-घर सर्वे कर गणना प्रपत्र तैयार किये जायेगें। इसके उपरांत 9 दिसंबर को मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन होगा तथा 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां ली जायेगी। 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि में सुनवाई एवं सत्यापन का कार्य किया जायेगा। इसके उपरांत 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा