थाना ईसागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, दुष्कर्म के आरोपी को 10 घंटे में किया गिरफ्तार



अशोकनगर।
थाना ईसागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को मात्र 10 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, थाना ईसागढ़ क्षेत्र की एक पीड़िता ने 1 नवम्बर 2025 की शाम लगभग 5 बजे आरोपी विशाल आदिवासी निवासी इमझेरा द्वारा जबरन गलत कार्य (बलात्कार) किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना ईसागढ़ में अपराध क्रमांक 363/25 धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी ईसागढ़ को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी चन्देरी श्री शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि. मीना रघुवंशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने तत्परता दिखाते हुए लगातार प्रयासों के बाद आरोपी विशाल आदिवासी को मात्र 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जिलेभर में सराहना की जा रही है।

गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी उनि. मीना रघुवंशी, सउनि. मनजीत त्रिवेदी, प्रआर. 154 दिनेश कुमार, प्रआर. 412 राजीव शर्मा, प्रआर. 76 अवनीश पाठक, आर. 629 रुपेन्द्र तोमर, आर. 98 देवेन्द्र लोधी एवं आर. 181 अर्जुन कुशवाह की विशेष भूमिका रही।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने