दशहरा पर्व: शस्त्र पूजन समारोह कार्यक्रम पुलिस लाइन शिवपुरी में आयोजन किया गया
आज दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में,पुलिस लाइन शिवपुरी में दशहरा के उपलक्ष्य में विधिवत रूप से शस्त्रों का पूजन किया और हवन कर सभी की सुख-शांति की कामना की।
यह पर्व हमें असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जसमंत जाटव जी, कोलारस विधायक श्री महेंद्र सिंह यादव जी विधायक गण, जिला पंचायत अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर महोदय, जिला पंचायत सीईओ सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि गण और पुलिस विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।