श्री श्याम गौ सेवा समिति बरोदिया के द्वारा गौशाला मै मनाई दिवाली गौमाता की पूजा की और बाँधी गले मै घंटिया..


अशोकनगर
 श्री श्याम गौ सेवा समिति बरोदिया के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष की दिवाली का पर्व अनोखे एवं धार्मिक अंदाज मै गौशाला मै मनाई गई. समिति के सदस्यों द्वारा गौशाला पहुंचकर गौमाता की पूजा की और भूसा की व्यवस्था की गुड़ खिला कर उनके गले मै घंटिया बांधकर दिवाली मनाई. सदस्यों द्वारा बताया की गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा है और दिवाली जैसे पर्व पर उनका सम्मान करना हमारी परम्परा का हिस्सा है और गौ सेवा करने का लोगो को सन्देश दिया और गौमाताओ की सेवा करे. समिति के सदस्य गोलू यादव अजय यादव विवेक यादव जय यादव नरेंद्र यादव, प्रिंस यादव विकेश यादव आदि सदस्य रहे..

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने