अशोकनगर:- आज मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ अशोक नगर द्धारा 47वा स्थापना दिवस सरस्वती शिशु मंदिर पठार अशोकनगर में मनाया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्तरीय कार्यक्रम में हमको मार्गदर्शन प्रदान करने वाले प्रदेश के यशस्वी जुझारू प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भदोरिया मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री व हरि सिंह(हैरी) रघुवंशी भारतीय मजदूर संघ अशोक नगर के जिला महामंत्री आदि का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ
कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संतोष शर्मा जिला अध्यक्ष द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के विष्णु प्रसाद साहू जिला सचिव द्वारा किया गया
कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथिओ द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी एवं स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी और भारत माता के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
मंचासीन अतिथिओ का परिचय दिनेश गुप्ता द्वारा कराया गया
कार्यक्रम दौरान सर्वप्रथम संगठन का गीत मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव द्वारा लिया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं संतोष शर्मा द्वारा सघठन की गतिविधि आदि की भूमिका रखी गई
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के वर्तमान जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया
इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे बसंत सक्सेना पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर शर्मा पूर्व जिला सचिव एवं ब्लॉक तहसील के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य आदि उपस्थित रहे।