दतिया-जिले के विभिन्न आपराधिक मामलों में जब्त किए गए 628 अवैध हथियारों को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कर दिया गया। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सड़क पर हथियार रखे गए और उन पर रोलर चलाकर पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। भांडेर एसडीओपी पी.सी. यादव ने बताया कि वर्ष 2007 से अब तक जिले के अलग-अलग थानों में विभिन्न मामलों में जब्त किए गए इन हथियारों के प्रकरणों का न्यायालय से निराकरण हो चुका था। इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुसार नियमानुसार सभी हथियारों को नष्ट किया गया। एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर की गई। नष्टीकरण के दौरान भांडेर एसडीओपी पी.सी. यादव और रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य मालखानों में लंबे समय से रखे जब्त हथियारों का नियमानुसार निष्पादन करना और रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखना है