गुना में 1000 करोड़ का सीमेंट प्लांट, 10 मई को होगा शिलान्यास



गुना, प्रतिनिधि। जिले में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने जा रही बड़ी परियोजना के तहत Adani Group द्वारा लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

यह भव्य शिलान्यास समारोह 10 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री Jyotiraditya M. Scindia तथा उद्योगपति Gautam Adani विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि हरि सिंह यादव, हीरेन्द्र सिंह (बंटी बना), देवेन्द्र गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

वहीं, प्रशासनिक अमले से जिला कलेक्टर किशोर कान्याल और पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका बसल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने