अशोकनगर में साइबर धोखाधड़ी मामले में SIT का गठन

अशोकनगर। जिले में बढ़ते साइबर अपराध के एक गंभीर मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।

थाना कोतवाली अशोकनगर में फर्जी बैंक खातों और साइबर धोखाधड़ी से जुड़े प्रकरण क्रमांक 247/2026 को भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 318(4), 316(5) और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के तहत दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और गहन जांच के लिए SIT गठित की गई है।

इस टीम में कोतवाली थाना और साइबर सेल के अधिकारी शामिल हैं, जिनमें निरीक्षक रविप्रताप सिंह चौहान (थाना प्रभारी), निरीक्षक नरेश रावत (साइबर सेल प्रभारी), उप निरीक्षक आशुतोष गुप्ता, उप निरीक्षक मसी खान, सहायक उप निरीक्षक विनोद तिवारी, सहायक उप निरीक्षक देशराज भील, प्रधान आरक्षक नवल शर्मा और आरक्षक राजू रघुवंशी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने टीम को निर्देश दिए हैं कि तकनीकी साक्ष्यों और साइबर विश्लेषण के आधार पर जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। साथ ही, इस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का भी खुलासा करने पर जोर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने