जिले में हर मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट Arpit Verma द्वारा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को तुरंत लाभ पहुंचाने की कार्रवाई भी की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम आनंद राजावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए।
दिव्यांग धीरज को 10 हजार रुपए की सहायता
जनसुनवाई के दौरान अकाझिरी (तहसील रन्नौद) निवासी धीरज सिंह जाटव ने बीमारी के उपचार हेतु आर्थिक सहायता का आवेदन दिया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से उन्हें 10 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान कराया।
संबल योजना के तहत 2 लाख की स्वीकृति
ग्राम खैरोदा (तहसील खनियांधाना) निवासी तारा आदिवासी को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई है। भुगतान आदेश जारी हो चुके हैं और जल्द ही यह राशि उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगी।
इस प्रकार जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।