शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के साथ मारपीट की और उसके साले की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश पुत्र रामगोपाल धाकड़, निवासी सतनवाड़ा कलां, 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे अपने साले गजेंद्र धाकड़ और साथी के साथ पोहरी रोड स्थित धोड़ा चौराहे के पास एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान डांस करते समय उसका अपने जीजा धर्मेंद्र धाकड़ समेत अन्य लोगों से विवाद हो गया।
विवाद के बाद मुकेश अपने साले गजेंद्र और शेरू के साथ घर लौटने लगा। रात करीब 11:30 बजे आरोपियों ने उसका पीछा कर रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने गजेंद्र की कार (यूपी 75 जेड 4950) में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।