आज कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लुकवासा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का पंजीकरण टोकन प्रणाली के माध्यम से किया गया। साथ ही, प्रत्येक आवेदन की ऑनलाइन ट्रैकिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता बनी रहे और समयबद्ध समाधान संभव हो सके।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लंबित मामलों का शीघ्रता से निपटान किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

यह जनसुनवाई अभियान के दूसरे चरण की छठी कड़ी है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक उनकी समस्याओं का प्रभावी और त्वरित समाधान पहुंचाना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने