अवैध आरा मशीनों पर कार्रवाई, तीन मशीनें जब्त



शिवपुरी। जिले के पिछोर तहसील के ग्राम कमालपुर में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए तीन आरा मशीनें जब्त की हैं।

जानकारी के अनुसार, अवैध संचालन की सूचना मिलने पर उप वनमंडलाधिकारी आदित्य शांडिल्य और वन परिक्षेत्र अधिकारी पिछोर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर चल रही तीन अवैध आरा मशीनों को जब्त कर लिया गया।

इस मामले में बाबूलाल विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा और अखिलेश विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कमालपुर, के खिलाफ मध्य प्रदेश काष्ठ चिरान अधिनियम, 1984 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जब्त की गई मशीनों को परिक्षेत्र कार्यालय पिछोर में सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने