ग्वालियर: शासकीय जमीन पर बना अवैध मैरिज गार्डन सील, 2.65 करोड़ की भूमि मुक्त


ग्वालियर। जिले में शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिनारपुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से संचालित एक मैरिज गार्डन को सील कर दिया है।

2.65 करोड़ की जमीन कराई मुक्त

कार्रवाई के दौरान लगभग 2 करोड़ 65 लाख रुपए मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया और उस पर शासन का कब्जा स्थापित किया गया।

बिना अनुमति चल रहा था मैरिज गार्डन

तहसीलदार मुरार मधुलिका तोमर ने जानकारी दी कि पटवारी हल्का दिनारपुर के अंतर्गत सर्वे नंबर 275, 279 और 282 की कुल 0.2546 हेक्टेयर भूमि पर भूपेंद्र सिंह कराना द्वारा अवैध रूप से मैरिज गार्डन संचालित किया जा रहा था।

नोटिस के बाद की गई कार्रवाई

प्रशासन को जानकारी मिलने के बाद संबंधित को नोटिस जारी किया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मैरिज गार्डन को सील कर दिया गया और जमीन को शासन के कब्जे में लिया गया।

अभियान जारी रहेगा

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 प्रशासन का संदेश साफ है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने