चंदेरी से कुलदीप मनकेले ने की यूजीसी नेट हिंदी की परीक्षा क्वालिफाइड विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी एडमिशन हेतु राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) हर वर्ष दो सत्रों जून एवं दिसम्बर में आयोजित की जाती है। यह परीक्षा देश की कठिनतम परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर वर्ष लाखों विद्यार्थीयों में से कुछ ही प्रतिशत विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल होते हैं।


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) सत्र दिसम्बर 2025 का परिणाम दिनाँक 04/02/2026 को घोषित किया गया जिसमें 7,35,614 विद्यार्थियों में से 5,108 विद्यार्थी JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए, 54,713 विद्यार्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन एवं 1,17,058 विद्यार्थी पीएचडी एडमिशन के लिए पात्र हुए।
 
UGC-NET सत्र दिसम्बर 2025 में अशोकनगर जिले के चंदेरी तहसील निवासी कुलदीप मनकेले पुत्र स्व. श्री नारायण दास मनकेले ने 300 में से 170 अंक (92.63 Percentile Score) प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन पात्रता हेतु सफलता प्राप्त की। उनकी इस सफलता पर परिवार और मित्रगणों ने उन्हें बधाईयाँ दीं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने